सरदार सिंह नेगी को दूसरी बार चुना गया प्रधान संगठन का अध्यक्ष।



(समाचार27)

कोटद्वार/दुगड्डा
विकासखंड दुगड्डा में खंड विकास अधिकारी की मौजूदगी में प्रधान संगठन की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य 67 ग्राम सभाओं के प्रधानों में से प्रधान संगठन के अध्यक्ष का चयन करना था।

बैठक में कुल 38 ग्राम सभाओं के प्रधान उपस्थित रहे। उपस्थित प्रधानों ने धुराताल ग्राम सभा के प्रधान सरदार सिंह नेगी को सर्वसम्मति से (निर्विरोध) प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुना।

सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए दो अन्य प्रधानों की ओर से भी दावेदारी की चर्चा थी, लेकिन सरदार सिंह नेगी की मजबूत दावेदारी और प्रभावशाली नेतृत्व के सामने वे बैठक में उपस्थित ही नहीं हुए। उनकी बुलंद आवाज और ग्राम सभाओं की समस्याओं को मजबूती से उठाने की शैली के चलते उन्हें लगातार दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चाहे बीडीसी की बैठक हो या कोई अन्य मंच, सरदार सिंह नेगी ग्राम सभाओं से जुड़ी जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं, जिस कारण प्रधानों में उनके प्रति व्यापक विश्वास देखने को मिला।
