महिला को किसने किया लहू लुहान जानने के लिए पढ़े पूरी खबर।

महिला को किसने किया लहू लुहान जानने के लिए पढ़े पूरी खबर।
शेयर करें !

कोटद्वार(दुगड्डा):- लैंसडोन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज में गुलदार का भय थमने का नाम नही ले रहा है। ऐसा ही एक मामला आज बांसी गांव में देखने को मिला जिसमे गुलदार ने मावेसियो के लिए चारा पत्ती लेने जा रही एक महिला पर हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला ने साहस दिखाते हुए दोबारा हमला करने आए गुलदार को धक्का दे दिया और शोर मचाया। अन्य महिलाओं ने भी शोर मचाया तो गुलदार भाग गया। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया गया।
बांसी गांव निवासी पुष्पा देवी (52) पत्नी गजेंद्र सिंह शुक्रवार शाम को घर से गांव की अन्य महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने जा रही थी। घर से करीब 100 मीटर दूर अचानक गुलदार ने पुष्पा देवी पर हमला कर दिया जिससे वह नीचे खेत में गिर गई। अचानक हुए हमले से पहले तो वह सकपका गई फिर उसने हिम्मत दिखाते हुए दोबारा हमला करने आए गुलदार को जोर से धक्का दिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। पुष्पा देवी के आगे चल रही महिलाएं भी शोर मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ीं। शोर सुनकर गुलदार वहां से भाग गया। महिलाएं और आसपास के लोगो ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा जाए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया है। डॉ. मोना ने बताया कि पुष्पा देवी के पैर व कंधे पर गहरे जख्म आए हैं। पैर फ्रैक्चर हुआ है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने की मांग की। सूचना पर वन विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला से घटना की जानकारी ली। दुगड्डा के रेंजर प्रमोद डोबरियाल ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।
ग्रामीण विक्रम सिंह ने कहा कि गुलदार के हमले से पूरे गांव में दहशत का माहोल बना हुआ है ग्रामीण अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए है। वन विभाग से मांग करते है की इस क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाय।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *