किसान बिल का प्रचार सुरु

किसान बिल का प्रचार सुरु
शेयर करें !

काशीपुर: केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए जारी किए गए बिल का लगातर हो रहे विरोध के बाद भाजपा ने लोगो तक सही जानकारी पहुचाने के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। जिसके चलते काशीपुर पहुचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस पर किसान बिल को लेेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कृषि विधेयक को ऐतिहासिक बताया है। बंशीधर भगत ने कहा कि बिल के बाद अब किसान सरकारी दरों से भी ऊपर कहीं भी फसल बेच सकता है। उन्होंने कांग्रेस को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस किसान की आजादी के विरोध में है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि हर कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि वह नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जनपद के किसानों को आश्वस्त करते हैं किसानों को इस बिल से लाभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि किसानों को एमएसपी से वंचित नहीं किया जायेगा। बल्कि अब इस बिल के अनुसार फसल बोते समय ही न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए कोई भी बंदिश नहीं होगी।

शेयर करें !

Dalip Kashyap

Editor in chief : Dalip kashyap ,Contact number : 9927389098, , Email : [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *