भाबर क्षेत्र मे बने पुलिस थाना- पार्षद शैलेश डबराल
![भाबर क्षेत्र मे बने पुलिस थाना- पार्षद शैलेश डबराल](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2021/03/IMG-20210325-WA0006.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2024/02/20240208_102415-scaled.jpg)
![](https://samachar27.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-09-at-5.58.37-PM.jpeg)
कोटद्वार(योगेश_चौहान):- नगर निगम क्षेत्र वार्ड नम्बर 33 के हल्दुखाता मल्ला के पार्षद शैलेश शैलेंद्र डबराल ने भाबर क्षेत्र मे पुलिस चौकी को पुलिस थाना मे तब्दील करने की मांग की। उन्होंने बताया की नगर निगम को बने हुये दो साल से ज्यादा हो गये हैं। 70%जनता भाबर मे रहती है लेकिन आज भी पूरे भाबर की कानून ब्यवस्था महज एक चौकी और दस पुलिस कर्मियों पर निर्भर है। जबकि भाबर में दो-दो सिडकुल हैं और पूरा भाबर यूपी के जनपद बिजनोर से लगा हुआ है।
लेकिन एक पुलिस चौकी होने के चलते के पूरे भाबर क्षेत्र मे कानून व्यवस्था को बनाये रखना किसी चुनोती से कम नही है।
बता दे अभी कुछ दिन पहले एसएसपी रेणुका देवी के निर्देशों के बाद झण्डी चौड क्षेत्र से सटोरियो और अवेध शराब बेच रहे लोगो पर खानापूर्ति के लिए कार्यवाही की गई।
यूपी वन सीमा से सटे होने के कारण इन क्षेत्रों से अपराधी, अपराधी घटनाओ को अंजाम देकर आसानी से भाग जाते है।जिसकी पूरी जानकारी स्थानीय प्रशासन को भली भांति है।