एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के दिये निर्देश



ऊधम सिंह नगर :-ऊधम सिंह नगर जिले में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं ओर आगामी त्योहारों को देखते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने रुद्रपुर पुलिस लाइन में जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियो की बैठक ली गयी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियो को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

बैठक में एस एस पी ने COVID-19 को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को कोरोना सम्बन्धी नियमों का उल्लघंन करने वालो के खिलाफ कार्यावाही के निर्देश दिये। इसके अलावा आगामी त्योहारी सीजन के चलते सभी प्रभारियों को धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, छठ पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता रखने हेतु निर्देशित किया। सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनो में लगाम लगाने के लिए अभियान चलाकर बाहरी संदिग्ध आंतरिक संदिग्ध व नशेड़ी व्यक्तियों का सत्यापन,करने के लिए निरंतर अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।








